logo
Latest

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने डॉ विनोद शर्मा के काव्य संग्रह मेध्या का किया विमोचन


चण्डीगढ़ : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डॉ. विनोद कुमार शर्मा के काव्य संग्रह मेध्या का विमोचन किया। पूर्व सीएम ठाकुर ने डॉ. विनोद शर्मा को नव प्रकाशित काव्य संग्रह पर बधाई दी। मेध्या डॉ. विनोद कुमार का 28वां काव्य संग्रह है।

मेध्या काव्य संग्रह में देश-प्रेम, धर्म, पर्यावरण, धैर्य, श्रेष्ठ गुण, प्रौद्योगिकी, मंजिल, भला, विश्वास, तनाव रहित जीवन, कार्य निपटान, अगले क्षण, अपनों की पहचान, कुछ भी तो अपना नहीं, विद्या, चक्षुजन, दूसरा जन्म, प्रकृति, समाज, व्यवहार, नैतिकता, मानवीय मूल्यों आदि अनेक विषयों पर विचार प्रस्तुत किये हैं। सभी रचनाएं नवीन विचारों से ओत- प्रोत हैं। डॉ विनोद शर्मा ने बताया कि सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रेम विज का पुस्तक प्रकाशन में सहयोग मिला। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित कर्मयोगी कृष्ण पुस्तक प्रकाशन से साहित्य जगत को एक अनुसंधानात्मक एवं विशुद्ध जीवन चरित्र प्रदान करने वाले चिंतक एवं लेखक डॉ. के कृष्ण आर्य को यह पुस्तक समर्पित की गई है। डॉ. आर्य इस समय हरियाणा सरकार में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top