logo
Latest

मनीमाजरा किला ग्राउंड में चाची ताड़का का दृश्य देखने उमड़ी भीड़


मनीमाजरा : ऐतिहासिक मनीमाजरा किला ग्राउंड में दी आज़ाद ड्रैमेटिक क्लब द्वारा आयोजित रामलीला का आकर्षण हर वर्ष की तरह इस बार भी बना हुआ है। सोमवार की रात मंचित किए गए चाची ताड़का के दृश्य ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया। जैसे ही चाची ताड़का मंच पर आई, पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा। लोगों ने इस दृश्य का भरपूर आनंद लिया।

मनीमाजरा के किला ग्राउंड में यह रामलीला 118 साल से भी ज्यादा पुरानी परंपरा है। दी आज़ाद ड्रैमेटिक क्लब द्वारा आयोजित इस रामलीला को स्थानीय इतिहास और संस्कृति की धरोहर माना जाता है। हर साल बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ यहां पर रामलीला मंचित की जाती है, जिसे देखने आसपास के इलाकों से भी हजारों लोग पहुंचते हैं। इसी कड़ी में, 118 वर्षों से जारी इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए क्लब की नई कार्यकारिणी में बदलाव किया गया है। महासचिव पद से पंकज अरोड़ा को हटाकर संदीप कुमार को नया महासचिव नियुक्त किया गया है। इस बदलाव को लेकर भी रामलीला प्रेमियों और क्लब सदस्यों में चर्चा बनी रही। इस वर्ष भी रामलीला कमेटी ने विशेष दृश्यों और पात्रों को प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया है। खासकर ‘चाची ताड़का’ का दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top