logo
Latest

अमीर चंद मिठू बने कांग्रेस के जिला सचिव


चण्डीगढ़ : स्थानीय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की और जिला प्रधान सुरजीत सिंह ढिल्लों द्वारा मनीमाजरा के माड़ीवाला टाउन निवासी अमीर चंद मिठू जी को कांग्रेस पार्टी का जिला सचिव नियुक्त किया गया है। इस नई जिम्मेदारी को पाकर बागड़ी ने कहा कि वह इसे पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाएंगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के महासचिव पवनदीप सिंह सनी, हरीश हैरी और हरविंदर सिंह भी उपस्थित रहे।

अमीर चंद मिठू  को मिली इस जिम्मेदारी पर समाजसेवी कुलवंत जग्गा, अमनदीप सिंह रिकी, जसपाल सिंह, और मनजीत सिंह रूड़का ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी विश्वास जताया कि अमीर चंद मिठू के जिला सचिव बनने से मनीमाजरा में कांग्रेस पार्टी को और मजबूती मिलेगी और संगठनात्मक ढांचे को नया उत्साह प्राप्त होगा।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top