logo
Latest

चण्डीगढ योग सभा का तीन दिवसीय योग शिविर महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल में शुरू


चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ योग सभा, सेक्टर 30-ए द्वारा महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, एमडीएवी भवन, दरिया, चंडीगढ़ में तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया है। प्रधान सुरेश शर्मा और महासचिव नरेश कुमार के मार्गदर्शन में योगाचार्य भूपेंद्र नेगी और उनकी टीम के नेतृत्व में निशुल्क योग प्रशिक्षण कैंप बच्चों के लिए विशेष तौर पर आयोजित किया गया है। इस कैंप में लगभग 100 बच्चे भाग ले रहे हैं। यह कैंप 17 मई तक चलेगा। इस कैंप में नेगी ने बहुत ही सरल योग के आसन करवाए।

उन्होंने बच्चों की याददाश्त तेज हो इसके लिए नाक में घी डालना, बादाम रोगन डालना, जल क्रिया करना, जल नेति करना आदि सभी क्रियाएं बच्चों को करके दिखाई। विद्यार्थियों ने भी इसका अभ्यास किया। इन क्रियाओं को करने से दिमाग तेज होता है, इसके साथ ही आंखों पर लगा चश्मा भी कुछ ही दिनों में हट जाता है। विद्यार्थियों ने बताया कि योग करने से उन्हें ताजगी, स्फूर्ति और एकाग्रता का एहसास हुआ। योग करने से ध्यान केंद्रित होता है। पढ़ाई में मन लगता है। योगाचार्य भूपेंद्र सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को कहा कि वे योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। योग करने से रोगाणुओं से लड़ने की क्षमता पैदा होती है। शरीर का स्टेमिना बढ़ता है।

इस मौके पर पधारे महासचिव नरेश कुमार ने बताया कि सभा 1978 से निशुल्क योग सेवाएं दे रही है। यह कार्य संस्थापक स्वामी देवी दयाल जी महाराज के आशीर्वाद एवं प्रेरणा स्वरूप किया जा रहा है। निशुल्क प्रशिक्षण कैंपों का आयोजन भी किया जाता है। ट्राई सिटी से काफी संख्या में रोगी चंडीगढ़ योग सभा की सेवाएं ले रहे हैं। इससे मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है। इन शिविरों का उद्देश्य बिना दवाई के इलाज मुहैया करवाना है। एनएसी मनीमाजरा, बलटाना और मोहाली में भी योग की कक्षाएं लगती हैं। संस्था मुख्य उद्देश्य घर-घर तक योग पहुंचाना है।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top