logo
Latest

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने करनाल से विधायक के रूप में ली शपथ


विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री को विधायक पद की दिलवाई शपथ

आगामी विधानसभा चुनाव में भी जीत का लहराएंगे परचम : मुख्यमंत्री

चंडीगढ़ : हरियाणा में लोकसभा आम चुनाव-2024 के साथ हुए करनाल विधानसभा उप चुनाव में विजयी होने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने आज हरियाणा विधानसभा में करनाल से विधायक के रूप में शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह को विधायक पद की शपथ दिलवाई।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं करनाल के लोगों का दिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझ पर बहुत बड़ा विश्वास व्यक्त किया है। साथ ही करनाल के लोगों ने इस बात पर भी मुहर लगाई है कि अक्तूबर में होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार तीसरी बार हरियाणा में बहुत बड़े बहुमत के साथ जीत का परचम लहराएगी। गत साढ़े 9 वर्षों में जिस गति से सबका साथ-सबका विकास के साथ प्रदेश आगे बढ़ा है, उसी गति से हरियाणा को आगे बढ़ाने का काम किया जायेगा।

इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रणबीर गंगवा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री मूल चंद शर्मा, ऊर्जा मंत्री श्री रणजीत सिंह, जन स्वास्थय अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल, स्वास्थय मंत्री डॉ कमल गुप्ता, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बिशम्बर सिंह, विधायक श्री लीला राम, श्री मोहन लाल बड़ोली, श्री नरेंदर गुप्ता, श्री सतप्रकाश जरावता सहित सूचना जन संपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री मंदीप सिंह बराड़ भी मौजूद रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top