logo
Latest

चिन्मय मिशन ने बेसहारा अनाथ युवती का घर बसाया


चण्डीगढ़ : चिन्मय मिशन, चण्डीगढ़ द्वारा संचालित बाल सदन अनाथ और बेसहारा बेटियों को सुरक्षित घर, शिक्षा और संस्कार दे रहा है। चिन्मय आश्रम के सेक्टर-10 स्थित बाल सदन में एक 21 वर्षीय बेसहारा अनाथ युवती रितु का एमसी में कार्यरत एक युवक शुभम से विवाह करवाया गया। आश्रम में रितु की अच्छी देखभाल की गई और उसका पालन-पोषण और शिक्षा आश्रम में ही हुई।

सरंक्षक सुश्री ललिता प्रकाश और चंद्र प्रकाश ने कन्या दान किया। उन्होंने बताया कि विवाह पूरी रस्मों के साथ किया गया तथा इसके अलावा उन्होंने वैवाहिक जीवन के लिए सभी जरूरी सामान भी दिया। चिन्मय मिशन का पंचकूला में भी बाल सदन है। मिशन की ओर से अब तक 42 बेसहारा युवतियों का विवाह कराया जा चुका है। यह भवन 2007 में पिक्की पंवार ने दान दिया था।
2020 में यह चिन्मय मिशन के पास आया। मिशन की जनरल सेक्रेटरी सुश्री कल्पना घई 1995 से मिशन से जुड़ी हैं तथा वे सदन के सुचारू संचालन का ध्यान रखती हैं। उन्होंने डॉ. कुमार के साथ मिलकर सेक्टर-12 पंचकूला में भी एक बाल सदन शुरू किया। यहां भी अनाथ बेटियों की देखभाल की जा रही है।

चिन्मय मिशन, धर्मशाला के प्रमुख स्वामी स्वरूपानंद हैं। मिशन के स्वामी समय-समय पर चंडीगढ़ केंद्र में प्रवचन देने आते हैं। मिशन के मुख्य संरक्षक कल्पना घई, सुधा बंथ, ललिता प्रकाश, नरजीत सिंह, शालिनी रावत, अरुण अलमादी और अनुभव तिवारी हैं। ये सभी बेटियों के सामाजिक उत्थान और सशक्तिकरण के लिए समर्पित हैं।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top