logo
Latest

गौ रक्षक दल ने बुडैल में गोमांस सप्लाई करने वाले को दबोचा


पुलिस ने केस दर्ज किया

चण्डीगढ़ : सेक्टर 45 स्थित गाँव बुड़ैल में गौ रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार व उनकी टीम द्वारा गोमांस की सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को दबोच लिया। यह व्यक्ति चंडीगढ़ व बुड़ैल के होटलों में गोमांस की सप्लाई करता था। टीम ने इसके पास से लगभग पचास किलो गोमांस पकड़ा। इसके बाद गोरक्षा दल टीम ने डायल 112 पर कॉल की और उसे सेक्टर 45 बुडैल पुलिस चौकी लेकर गए।

पुलिस ने इस व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया है। गौ रक्षा दल टीम के अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि गौ हत्या कभी भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। इस मौक़े पर गौ रक्षा दल पंजाब व हिमाचल की टीम भी मौक़े पर पहुँच गई थी।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top