logo
Latest

डिवाइन कराओके क्लब संगीत ही जिन्दगी है कार्यक्रम आयोजित किया


चण्डीगढ़ : डिवाइन कराओके क्लब, चण्डीगढ़ ने टैगोर मिनी थिएटर में एक संगीत संध्या संगीत ही जिन्दगी है का आयोजन किया जिसमें चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के महासचिव राजेश आत्रेय, क्विज़ मास्टर किशोर कुमार शर्मा, डॉ भारत भूषण शर्मा, बीडी शर्मा आदि उपस्थित हुए व गीत गाए। कार्यक्रम में 30 से अधिक गायकों ने अविस्मरणीय गीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

किशोर कुमार शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम ने क्लब की उस प्रतिबद्धता को और मजबूत किया, जिसके तहत वह संगीत के माध्यम से लोगों के जीवन में खुशी और ऊर्जा फैलाता है।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top