logo
Latest

पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता व नागरिक कर्तव्य का पालन करना जरूरी : जस्टिस आदर्श कुमार गोयल


भाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वदेशी को अपनाने पर भी बल दिया

चण्डीगढ़ : भारत विकास परिषद (भाविप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जस्टिस (सेनि) आदर्श कुमार गोयल के चण्डीगढ़ आने पर संस्था के स्थानीय पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जस्टिस (सेनि) आदर्श कुमार गोयल ने भाविप पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जीवन में पालन किए जाने वाले पांच कर्तव्यों पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य का पालन करने तथा स्वदेशी को अपनाए बिना समाज में सुख और संतुलन प्राप्त नहीं किया जा सकता।

इस अवसर पर बैठक मे प्रांतीय अध्यक्ष सुशील शर्मा, अजय दत्ता, निदेशक चैरिटेबल ट्रस्ट सेक्टर 24, प्रान्तीय अध्यक्ष एमके विरमानी, उपाध्यक्ष भूपिन्दर कुमार, प्रान्तीय महासचिव, मनजीत सिंह, प्रान्तीय वित्त सचिव जसपिन्दर कौर आदि तथा सभी प्रान्तीय कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ-साथ न्यायमूर्ति (सेनि) धालीवाल, डॉ राकेश कोचर, डॉ अरविन्द राजवंशी, डॉ गोयल, राजीव सिंगला, बीपी अरोड़ा आदि इस बैठक में शामिल हुए। जस्टिस (सेनि) गोयल ने सभी को इकट्ठे मिलकर समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top