logo
Latest

कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया


मनीमाजरा : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला के जिला अध्यक्ष भूपिंदर सिंह सैनी की अध्यक्षता में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर वीर सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम आयोजन किया गया। प्रेस प्रभारी रामेश्वर गिरी ने बताया कि अशोक चक्र से सम्मानित स्वर्गीय लेफ्टिनेंट कर्नल एसएस राणा की धर्मपत्नी सविता राणा, कर्नल गुरसेवक सिंह, कैप्टन जीएस बाली, नायक एसएस परवाना एवं अन्य सेवानिवृत्त सैन्य परिवारों को आरडब्ल्यूए कैम्प, मॉडर्न कॉम्प्लेक्स, मनीमाजरा में सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री संजीव राणा, जिला अध्यक्ष भूपिंदर सिंह सैनी, जिला महामंत्री राम शुक्ला, जिला सचिव शक्ति श्रीवास्तव, अंतरजोत सिंह, सुरेंद्र, अश्वनी, शिवानन्द मिश्रा, मंडल अध्यक्ष

सतीश शुक्ला, कमल मौर्या, बाबा चेतन पुरी, सरिता शर्मा, रणदीप सिंह, डीपी दुबे, धर्मेंद्र, रवींद्र यादव, सुधा उपाध्याय, ममता, अनिता असवाल, कुसुम एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री संजीव राणा ने कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों को नमन किया और भाजपा कार्यकर्ताओं को जरूरतमंद सैनिकों एंव उनके परिवारों से निरंतर संपर्क में रहने का आह्वान किया। कर्नल गुरसेवक, जो युद्ध के समय अवंतिपुरा में तैनात थे, ने उस समय की यादों को ताजा किया व सेना में मिलने वाले पदकों का विवरण बताया और कैप्टन बत्रा की शहीदी को भी किया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top