logo
Latest

सभी वर्गों के उत्थान के लिए समाज के प्रबुद्ध वर्ग को जोड़ें और आधुनिक तकनीक का उपयोग करें : न्यायमूर्ति (सेनि) आदर्श कुमार गोयल


चण्डीगढ़ : भारत विकास परिषद्, चण्डीगढ़ प्रान्त द्वारा एक विशेष बैठक में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेनि) आदर्श कुमार गोयल ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए योजनाबद्ध और समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने इसके लिए समाज के प्रबुद्ध वर्ग को जोड़ना और आधुनिक तकनीक का उपयोग करने पर जोर दिया।

इस बैठक क्षेत्रीय महासचिव पंकज जिन्दल, क्षेत्रीय दायित्वधारी केके सूद, राकेश दत्ता, निर्मल अग्रवाल, प्रान्तीय उपाध्यक्ष भूपिन्दर कुमार, प्रान्तीय महासचिव, मनजीत सिंह, प्रान्तीय वित्त सचिव जसपिन्दर कौर सहित प्रान्तीय एवं,जिला कार्यकारिणी सदस्य, चण्डीगढ़ प्रान्त की सभी शाखाओं से लगभग 125 दायित्वधारी एवं सदस्य शामिल हुए। यह सारा प्रोग्राम प्रांतीय अध्यक्ष एमके विरमानी के निर्देश अनुसार हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति गोयल ने सभी सदस्यों को संविधान में विद्यमान समाज सेवा से सम्बंधित धाराओं के अनुसार समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top