logo
Latest

मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन


चण्डीगढ़ पुलिस के 350 अधिकारियों व कर्मियों ने मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया

अस्पताल द्वारा 10 पीसीआर वाहनों को फर्स्ट एड किट व महिला पुलिस कर्मियों को स्वच्छता किट निःशुल्क प्रदान की गईं

चण्डीगढ़ : पुलिस लाइन्स, सेक्टर 26 के मल्टीपर्पज हॉल में चण्डीगढ़ पुलिस के सहयोग से मुकुट हॉस्पिटल एन्ड हार्ट इंस्टिट्यूट, सेक्टर 34 द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।

यह शिविर पुलिस महानिदेशक सागर प्रीत हूडा, आईपीएस तथा पुलिस अधीक्षक मनजीत श्योराण, आईपीएस की पहल पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर हरजीत कौर संधू, डीएसपी लाइन्स एवं पीसीआर, मंजू शर्मा, डीएसपी, वेलफेयर सेंटर, इंस्पेक्टर रीना यादव, इंचार्ज, सीपीडी, इंस्पेक्टर जसविंदर कौर इंचार्ज, एडमिन (पीसीआर) एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सुरंजना बसाक (न्यूरोलॉजी), डॉ. तेजस सूद (पल्मोनोलॉजी), डॉ. सुमु चौधरी (ऑर्थोपेडिक्स), डॉ. रमेश अग्रवाल (लेप्रोस्कोपिक सर्जरी), डॉ. ज्योतिका शर्मा (स्त्री रोग) परामर्श देने हेतु शिविर में उपस्थित रहे। शिविर में रक्तचाप, ब्लड शुगर, ईसीजी, बोन मिनरल डेंसिटोमेट्री, पैप स्मीयर और पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट जैसी डायग्नोस्टिक सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। डीएसपी हरजीत कौर और डीएसपी मंजू शर्मा के प्रस्ताव पर अस्पताल ने सभी बीट बॉक्स पोस्ट पर तैनात पुलिस अधिकारियों के लिए लाइफस्टाइल मैनेजमेंट, सीपीआर और फर्स्ट एड पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने पर सहमति जताई।

अस्पताल के जीएम, मार्केटिंग बीएस संधू द्वारा सड़क हादसों के पीड़ितों की सहायता हेतु अतिरिक्त पहल के रूप में 10 पीसीआर वाहनों को फर्स्ट एड किट वितरित की गईं। अस्पताल के प्रतिनिधियों ने पीसीआर स्टाफ को इन किट्स के सही उपयोग का प्रदर्शन भी किया। महिला प्रतिभागियों को महिला स्वच्छता किट निःशुल्क प्रदान की गईं।

इस शिविर में पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और लगभग 350 से अधिक लाभार्थियों ने ओपीडी सेवाओं का लाभ उठाया। सभी प्रतिभागियों को डिस्काउंट कूपन वितरित किए गए। मुक्त अस्पताल के सीओओ नेहचल सिंह ने बताया कि 30 सितम्बर तक किसी भी स्पेशलिटी की निःशुल्क ओपीडी परामर्श सेवाएं अस्पताल में उपलब्ध रहेंगी।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top