logo
Latest

हरियाली तीज : मारवाड़ी महिला संगठन ने तीज उत्सव मनाया


चण्डीगढ़ : मारवाड़ी महिला संगठन, चण्डीगढ़ द्वारा सेक्टर 33 स्थित राजस्थान भवन में हरियाली तीज का आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष प्रेमलता शाह ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी पोशाकों में रंग-बिरंगे नृत्य, गोरबंद नखरालो, लहरिया गीत, पंजाबी गिद्धा और मनोरंजक खेलों का आनंद लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर स्वादिष्ट पारंपरिक भोजन का लुत्फ उठाया और महिलाओं को उपहार भी वितरित किए गए। इस अवसर पर रश्मि इनानी, शाखा सचिव प्रभा अग्रवाल सहित संगठन की सभी सदस्य उपस्थित रहीं।

 

TAGS: No tags found

Video Ad


Top