logo
Latest

समान कार्य-समान वेतन एवं डीसी रेट बढ़ोतरी की मांग को लेकर जीएमसीएच ज्वाइंट एक्शन कमेटी संघ के सैंकड़ों आउटसोर्स वर्करों ने भरी हुंकार


शशि शंकर तिवारी ने जल्द से जल्द अस्पताल के आउटसोर्स वर्करों की मांगों को पूरा करवाने का दिया आश्वासन

चण्डीगढ़ : जीएमसीएच एम्पलाइज एंड वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी द्वारा आज आम बैठक संगठन के प्रधान सुखबीर सिंह की अध्यक्षता हुई जिसमें अस्पताल में कार्यरत अलग-अलग विभागों के सैंकड़ों ऑफ ड्यूटी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और समान कार्य-समान वेतन एवं डीसी रेट बढ़ोतरी के लिए एक मत होकर आवाज बुलंद की तथा इन मुद्दों पर जल्द संघर्ष का बिगुल बजाने पर एजेंडा पास किया।
बैठक के दौरान चंडीगढ़ भाजपा के सचिव शशि शंकर तिवारी ने भी शिरकत की और ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से उन्हें मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा गया। शशि शंकर तिवारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगे जल्द से जल्द भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय टंडन और चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा से बातचीत करके हल करवाई जाएँगी।


प्रधान सुखबीर सिंह द्वारा एक बयान जारी करते हुए बताया गया कि अस्पताल में कार्यरत अलग-अलग विभागों के सैंकड़ों आउटसोर्स वर्कर लंबे समय से ठेका प्रथा के तहत डीसी रेट पर काम कर रहे हैं और ज्वाइंट एक्शन कमेटी द्वारा लगातार वर्करों की जायज मांगों के संबंध में अस्पताल प्रबंधन को अवगत कराया गया लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने इस पर कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई। इस समय ज्वाइंट एक्शन कमेटी द्वारा मांग की गई है कि सीएलआरए अधिनियम, 1971 की धारा 25 (वी)(ए) के अंतर्गत जीएमसीएच सेक्टर 32 में कार्यरत श्रमिकों के लिए ठेका श्रम उन्मूलन अधिनियम, 1970 की धारा 25 (वी)(ए) का संदर्भ देते हुए औद्योगिक विवाद अधिनियम एवं नौकरी की स्थायी प्रकृति और ठेका श्रम (विनियमन और उन्मूलन) अधिनियम, 1970 की धारा 10(1) को ध्यान में रखते हुए, समान लाभ प्रदान किए जाएँ और वर्ष 2025-26 के लिए डीसी रेट रिवाइज किया जाए। इन मुद्दों पर मीटिंग में पहुंचे सैंकड़ों वर्करों ने संघर्ष को तेज करने पर अपनी सहमति जताई जिसके तहत 28 जुलाई को जीएमसीएच ट्रॉमा सेंटर के उद्घाटन के समय पहुंचने वाले मुख्य अतिथि को जीएमसीएच के हजारों आउटसोर्स वर्कों की मांगों के संबंधित मांग पत्र सौंपा जाएगा। कोऑर्डिनेशन कमेटी द्वारा 6 अगस्त को डीसी रेट बढ़ोतरी की मांग को लेकर किए जाने वाले डीसी ऑफिस घेराव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाएगा।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top