logo
Latest

भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था ने स्कूल से नशा मुक्त अभियान शुरू किया 


चण्डीगढ़ : भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था के संस्थापक समाजसेवी अनूप सरीन ने नशा मुक्त अभियान का आरम्भ भारतीय आदर्श विद्यालय, सैक्टर 45 से किया। उन्होंने बताया कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं तथा युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। अतः यह अति आवश्यक है कि युवा नशामुक्त हों।

इस अवसर पर डॉ. अखिलेश शर्मा, एडीशनल प्रोफेसर, शिशु एवं किशोर मनोरोग चिकित्सा विभाग, पीजीआई ने बताया कि नशीली दवाओं का सेवन एक गंभीर समस्या है जो दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करती है। यह न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह उनके परिवारों और समुदायों के लिए भी विनाशकारी हो सकता है। उन्होंने बताया कि यदि कोई नशीली दवाओं के सेवन के लिए बाध्य करता है तो उसको सख्ती से मना करना चाहिए और अध्यापक या परिजनों को तुरंत सूचित करना चाहिए। नशीली दवाओं के सेवन से बचने के लिए, यह महत्वपूर्ण है कि लोग नशीली दवाओं के खतरों के बारे में जागरूक हों और स्वस्थ जीवन जीने के लिए विकल्प चुनें। इसमें नियमित व्यायाम करना, स्वस्थ भोजन खाना, पर्याप्त नींद लेना और तनाव का प्रबंधन करना शामिल है। इस अवसर पर ममता जिंदल, प्राध्यापिका, सनातनी कुलतार सिंह, विजय जिंदल, अशोक शर्मा, राजिन्दर कुमार एवं नरेश गोयल भी उपस्थित रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top