logo
Latest

कैट का भारतीय सामान, मेरा स्वाभिमान जनांदोलन आरम्भ 


 

चण्डीगढ़ :  कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के चण्डीगढ़ चैप्टर द्वारा भारतीय सामान, मेरा स्वाभिमान जनांदोलन आरम्भ हो गया है। कैट के स्थानीय अध्यक्ष हरीश गर्ग ने बताया कि इस अभियान के तहत कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल के निर्देशानुसार भारतीय सामान, मेरा स्वाभिमान अभियान के तहत देशभर में व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा।

इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल की पहल को गति दी जाएगी। कैट से जुड़ी 48,000 व्यापारिक एसोसिएशन और 9 करोड़ सदस्य इस मुहिम को एक जन आंदोलन का रूप देंगे। कार्यक्रम के दौरान कैट चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हरीश गर्ग, महासचिव भीमसेन और कैशियर रमेश सिंगला के साथ विभिन्न एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने यह शपथ ली कि वे सिर्फ भारतीय उत्पादों का उपयोग करेंगे और मेक इन इंडिया अभियान को बढ़ावा देंगे। इस अवसर पर व्यापारी नेता दविंदर सिआन, संजीव जिंदल, विक्रांत पाटियाल, राजीव गोयल, तरसेम बंसल, गजराज सिंह प्रेम, नीतीश, अमित* सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। हरीश गर्ग ने बताया कि अभियान का उद्देश्य भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देना, स्थानीय उद्योग को प्रोत्साहित करना व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना है।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top