logo
Latest

लक्की को आर्ट, कल्चर, टूरिज्म एवं हेरिटेज प्रिजर्वेशन स्टैंडिंग कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने पर किया गया सम्मान


राज नागपाल के नेतृत्व में राजीव मैमोरियल सोसाइटी ने एचएस लक्की को किया सम्मानित

चण्डीगढ़ : ऑल इंडिया राजीव मैमोरियल सोसाइटी चंडीगढ़ के अध्यक्ष राज नागपाल के नेतृत्व में आज सोसाइटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की को चंडीगढ़ के प्रशासक की सलाहकार परिषद की आर्ट, कल्चर, टूरिज्म एवं हेरिटेज प्रिजर्वेशन स्टैंडिंग कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर सेक्टर-35 स्थित राजीव गांधी कांग्रेस भवन में एचएस लक्की को माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। सोसाइटी के अध्यक्ष राज नागपाल ने शहर की सड़क, ट्रैफिक, बिजली-पानी के बिलों की समस्या जैसे मुद्दों को प्रशासन के समक्ष उठाने के लिए लक्की को धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई कि एचएस लक्की की चेयरमैनशिप में आर्ट कल्चर, टूरिज्म एवं हेरिटेज प्रिजर्वेशन स्टैंडिंग कमेटी भी चंडीगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस मौके पर राज नागपाल के अलावा अशोक वालिया, राजीव मल्होत्रा, जीत सिंह, बलजीत, शुभम, रचित नागपाल, विल्सन, निक्कू दिमस, साहिल मसीह, संजीव डीन, डेनियल मसीह, सैमसन हनी, एमएल गुप्ता आदि सोसाइटी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऑल इंडिया राजीव मैमोरियल सोसाइटी का चंडीगढ़ के सामाजिक क्षेत्र में विशेष स्थान है। उन्होंने इस सोसाइटी से आह्वान किया कि आगामी नगर निगम चुनाव में भी महत्वपूर्ण और सक्रिय योगदान दे। सोसाइटी के अध्यक्ष राज नागपाल ने लक्की को आश्वस्त किया कि उनकी सोसाइटी इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी की शानदार सफलता सुनिश्चित करने में भी बड़ी भूमिका निभाएगी।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top