logo
Latest

5 अक्टूबर को एक शाम उत्तराखण्ड के देवी देवताओं के नाम


माँ नंदा देवी की डोली आकर्षक का केंद्र होगी

चंडीगढ़ : कड़ाकोट विकास मण्डल (टिहरी गढ़वाल) चंडीगढ़ द्वारा 5 अक्टूबर को गढ़वाल भवन से. 29, चंडीगढ़ मे एक शाम उत्तराखंड की देवी-देवताओं के नाम का धार्मिक आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम में जाने-माने वैदिक जाकर सम्राट सुप्रसिद्धि लोकगायक मंगलेश डंगवाल और महिला लोकगायिका कंचन भंडारी साथी कलाकारों के साथ देवी-देवताओं के गीत और भजनों से उपस्थित भक्तगणों को मंत्र-मुक्त करेंगे साथ ही गढ़वाली वाद्ययंत्र ढोल-ढमाऊ भक्तों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।

कार्यक्रम मे माँ नंदा देवी की डोली आकर्षक का केंद्र होगी। माता की जोत सिद्धपीठ जयंती माता मंदिर से आएगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश बलूनी, CMD, United group, चंडीगढ़ होंगें। कार्यक्रम की समाप्ति पर भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था है। महिला लोकगायिका कंचन भंडारी पहली बार ट्राईसिटी में अपनी कलाकारी का प्रदर्शन करेगी।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top