logo
Latest

भगवत भजन ही हमें सांसारिक बंधनो से छुड़ा सकता है : दिनेश पाठक जी (शामली वाले)


चण्डीगढ़ : भगवान जीव को हर संकट से मुक्त करते हैं, जबकि मोह माया में जीव बंध जाता है, जिसे परमात्मा ही मुक्त कर सकते हैं। हम सब भी इस माया के बंधन में फंसे हुए हैं। भगवत भजन ही हमें इन बंधनो से छुड़ा सकता है। ये बात श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर, से. 29 में तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में दिनेश पाठक जी (शामली वाले) ने कृष्ण कथा करते हुए कही।

इसी प्रकार जब भगवान कृष्ण का जन्म हुआ तो जेल के सारे ताले खुल गए थे, लेकिन बासुदेव जब माया को लेकर आये थे तो सारी हथकड़ी बेडिय़ां लग गई थीं। यह जीव संसार की मोह माया में बंधा हुआ है जिसे परमात्मा की कृपा से मुक्ति मिलती है। मंदिर कमेटी के प्रधान विनोद चड्ढा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडित मनोहर शर्मा व पंडित राम नारायण ने भी कथा प्रवचन किया व् महिला संकीर्तन भी हुआ।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top