logo
Latest

गढ़वाल सभा खरड़ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित


खरड़ : आज गढ़वाल सभा खरड़ द्वारा दशमेश एनक्लेव स्थित शिवमन्दिर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कि फलदार, छायादार एवं औषधीय गुणवत्ता वाले वृक्ष लगाए गए, गढ़वाल सभा के महासचिव जसपाल चौहान ने बताया कि सभा द्वारा समय समय पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ! उन्होंने इस मौके पर कहा कि पेड़ है तो जहान है। पेड़ पौधे से ही पर्यावरण सुरक्षित रहता है। फलदार पौधे से हम फल भी प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।

इसी क्रम में रविवार को गढ़वाल सभा खरड़ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया! इस कार्यक्रम में सभा के प्रधान दिनेश ममगाईं , वरिष्ठ सदस्य एवं सलाहकार बलबीर नेगी , सत्यप्रसाद गौड़ , जसपाल चौहान , जितेंद्र नेगी , रमेश बिष्ट , वीरेन्द्र पटवाल , मनोज मिश्रा , उदय पंवार , तेजवीर बिष्ट ,पवन रावत जी, मदन रावत , पंडित दिवाकर शास्त्री अमनदीप ममगाईं एवं प्रिय ध्रुव मिश्रा उपस्थित रहे ! सभा के वरिष्ठ सलाहकार बलबीर नेगी ने वृक्षा रोपण की तैयारी में सहयोग करने हेतु सभा के प्रधान दिनेश ममगाईं , जितेंद्र नेगी जी पवन रावत का विशेष आभार जताया!

TAGS: No tags found

Video Ad


Top