logo
Latest

राम दरबार स्पोर्ट्स वेलफेयर सोसाइटी ने खिलाडियों को सम्मानित किया


देवी सिंह ने प्रशासन द्वारा राम दरबार में इनडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा का स्वागत किया

चण्डीगढ़ : रामदरबार स्पोर्ट्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा फेस 2 राम दरबार में आयोजित किए गए सम्मान समारोह में नवनियुक्त डीएसपी गुरजीत कौर व मुख्य अध्यापक डॉक्टर धर्मेंद्र शास्त्री और खेलों में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले रामदरबार के बच्चों को सम्मानित किया।

रामदरबार स्पोर्ट्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष देवी सिंह ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा राम दरबार में इनडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा का स्वागत किया। कोच सुनील मचल विनोद, भानू, सुनील गोगलिया और खिलाड़ियों ने भी इस पर खुशी जताई। सोसाइटी के सह सचिव विजेंद्र सूद ने डॉक्टर धर्मेंद्र शास्त्री को शिक्षक दिवस पर प्रशासक द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में राज्य स्तरीय अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। सोसाइटी के महासचिव ग्रैंडमास्टर चित्रेन्दर कुमार भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top