logo
Latest

रौनक़ सेवा फाउंडेशन ने 5वीं श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली


कथा का शुभारम्भ सांसद स. सतनाम सिंह संधू ज्योति प्रचंड करके करेंगे

मनीमाजरा : मौली जागरां स्थित विकास नगर में पूर्व डिप्टी मेयर व भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल दुबे, पार्षद बिमला दुबे और रौनक सेवा फाउंडेशन द्वारा आज 5वीं श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन के सिलसिले में कलश यात्रा निकाली गई। कथा की विधिवत शुरुआत रविवार को राज्यसभा, सांसद स. सतनाम सिंह संधू ने ज्योति प्रचंड कर शुभारंभ करेंगे।

कथा शुरू करने से पहले आज सुबह को पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे, उनकी पत्नी पार्षद बिमला और बेटे शानू दुबे ने सिर पर भागवत व कलश रखकर पूरे एरिया मौली जागरां-विकास नगर में कलश यात्रा निकाली। उन्होंने बताया कि मौली जागरां, विकास नगर के रामलीला मैदान में होने वाली यह श्रीमद्भागवत कथा 14 से 20 सितंबर तक चलेगी। 21 को हवन और भंडारा होगा। वहीं वृंदावन से आए पंडित पंकज शास्त्री कथा करेंगे। रोज शाम 6 बजे शुरू होकर रात 10 बजे तक चलने वाली इस कथा में भगवान श्री कृष्ण जी के द्वारा दिए गए उपदेश कथा में बताएँ जाएँगे। कलश यात्रा में महिलाओं ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शानू दुबे ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कथा का आंनद नगरवासी लेंगे । और भगवान श्री कृष्ण जी के द्वारा दिए गए उपदेशों को अपने जीवन में अमल करेंगे

TAGS: No tags found

Video Ad


Top