logo
Latest

रोटेरियन वीरेन्द्र कुमार धीमान रोटरी क्लासिक, चण्डीगढ़ के नए अध्यक्ष नियुक्त


चण्डीगढ़ : रोटरी क्लासिक चंडीगढ़ की निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. रमणीक शर्मा ने सेवा की भावना के साथ अत्यंत सफल और शानदार कार्यकाल पूरा करने के पश्चात संस्था के स्थापना समारोह में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रोटेरियन वीरेन्द्र कुमार धीमान को वर्ष 2025-26 के लिए सौंप दी।

इस अवसर पर पीडीजी रोटेरियन प्रवीण गोयल मुख्य अतिथि, डीजीएन रोटेरियन एमपी गुप्ता विशिष्ट अतिथि तथा एजी रोटेरियन आरएस चीमा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. रमणीक शर्मा के कार्यों और उपलब्धियों की सभी ने प्रशंसा की। उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई जिला और जोनल पुरस्कार भी प्राप्त हुए।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top