logo
Latest

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ


चण्डीगढ़ : श्री हरि सिमरन सेवा समिति, सेक्टर 46 द्वारा विशाल श्रीमद्भागवत कथा व ज्ञानयज्ञ सप्ताह महोत्सव-4 का आयोजन 27 जुलाई से 3 अगस्त तक किया जा रहा है जिसमें कथा व्यास आचार्य श्री विवेक जोशी जी (शिक्षा काशी, वृन्दावन) होंगे। समिति की मुख्य संरक्षक पूनम कोठारी दास ने बताया कि ये महोत्सव श्रावन मास के शुभ उपलक्ष में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई मकान न. 41, सैक्टर 46-ए से शुरू होकर कथा स्थल प्राचीन श्री ज्वाला माता जी मन्दिर सैक्टर 45 में पहुंची। भजन कीर्तन और सत्य श्री सनातन धर्म की जय घोष के साथ कलश यात्रा में 201 महिलाएं अपने सिर पर पवित्र कलश रखे हुए यात्रा में शामिल हुईं।

समिति की प्रधान कांति देवी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कथा स्थल प्राचीन श्री ज्वाला माता जी मन्दिर सैक्टर 45 में कथा व्यास रोजाना सायं 4 बजे से लेकर शाम 7-30 बजे तक कथा कहा करेंगे व तत्पश्चात आरती के बाद हरि इच्छा तक भण्डारा बरताया जाया करेगा। अंतिम दिवस 03 अगस्त को पूर्णाहुति, हवन एवं अटूट भंडारा होगा।

कलश यात्रा में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मोहन, राज रानी, सुभाष कोठारी, देवी दत्त, तिवारी, अनिल कोठारी, प्रीति, नैंसी गुप्ता, दीपाली, मानसी, तरुणा, कीर्ति, रोहन, धीरज कुमार, अनिल, दीपा मेहता भी शामिल हुए।

पूनम ने बताया कि कथावाचक आचार्य विवेक जोशी जी के मुखारविंद से भगवान श्री कृष्ण जी की लीलाओं और उपदेशों का वर्णन किया जाएगा।

 

TAGS: No tags found

Video Ad


Top