logo
Latest

पितरों के निमित्त संस्कृत गुरुकुल द्वारा श्रीमद भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ की शुरुआत हुई कलश यात्रा से 


ज्ञान यज्ञ में रोजाना सुबह देव पूजन, पितृ तर्पण एवं हवन होगा

पंचकूला : माता मनसा देवी मन्दिर परिसर के संस्कृत गुरुकुल श्री मुक्तिनाथ वेद विद्याश्रम में पितरों के निमित्त श्रीमद भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार दोपहर इस साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। माता मनसा देवी मंदिर से संस्कृत गुरुकुल (कथा स्थल) तक यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में  महिलाओं ने कलश के साथ यात्रा की।

इसके बाद कथाव्यास श्रीनिवासाचार्य ने कथा की शुरुआत की। संस्था के अध्यक्ष मुकुल बंसल, उपाध्यक्ष राकेश कुमार बंसल, कोषाध्यक्ष जनक राज गुप्ता व सचिव जय किशन सिंघल ने बताया 24 सितम्बर तक रोज सुबह 8 से 9 बजे तक देव पूजन, फिर सुबह 9 बजे से 10-15 बजे तक पितृ तर्पण एवं हवन होगा। इसके बाद शाम में 4 बजे से 7 बजे तक श्रीमद्‌भागवत कथा रोजाना होगी। आखिरी दिन 24 सितम्बर को देव पूजन एवं पितृ तर्पण होगा। तर्पण एवं हवन पूर्णाहुति सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। रोजाना कथा के खत्म होने के बाद भंडारा प्रसाद बांटा जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक लाजपत राय बंसल और व्यवस्थापक आचार्य प्रवेश कुमार, जय प्रकाश सिंह ठाकुर और कृष्ण भारद्वाज होंगे।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top