logo
Latest

स्पेशल ओलंपिक्स नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2025 का शुभारम्भ किया खेल सचिव प्रेरणा पुरी ने


चैंपियनशिप में देश के 18 राज्यों से लगभग 195 विशेष एथलीटों और कोचों की है भागीदारी 

चण्डीगढ़ : स्पेशल ओलंपिक्स भारत द्वारा नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2025 का आयोजन सेक्टर 23 स्थित टीटी हॉल में किया जा रहा है जिसका शुभारम्भ खेल सचिव प्रेरणा पुरी ने किया। उनके साथ खेल निदेशक सौरभ अरोड़ा और संयुक्त खेल निदेशक महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

चैंपियनशिप में भारत के 18 राज्यों से लगभग 195 विशेष एथलीटों और कोचों की भागीदारी है। विशेष ओलंपिक्स चण्डीगढ़ की अध्यक्षा दिलप्रीत कौर सेखों और क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती शीतल नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता १७ जुलाई तक चलेगी तथा अंतिन दिन सभी श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा के बाद शाम को पदक समारोह आयोजित होगा।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top