logo
Latest

टीसीए पास्टर्स एसोसिएशन ने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के समक्ष अल्पसंख्यकों की समस्याएं रखीं


चण्डीगढ़ : ट्राईसिटी पास्टर्स एसोसिएशन (टीसीए) के तत्वाधान में चण्डीगढ़ की सभी मसीही संस्थाओं के पादरियों और सामाजिक संगठनों के नेताओं ने बैपटिस्ट चर्च, सैक्टर 44 में एक बैठक का आयोजन किया जिसमें पंजाब राज्य के अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जतिंदर मसीह गौरव और सीएनआई के बिशपदरबारा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उनका स्वागत ट्राईसिटी चर्च एसोसिएशन (टीसीए) के प्रधान लॉरेंस मलिक, सैक्टरी बिशप ब्रायन एंडरसन, उपप्रधान यूनस पीटर, कोषाध्यक्ष पास्टर ऐलीसा, सलाहकार पास्टर जगदीश और पास्टर राजेश बालू एवं वाईस चेयरमैन पास्टर तनुज मसीह आदि ने किया व उनके समक्ष स्थानीय अल्पसंख्यकों की समस्याएं रखीं। जतिंदर मसीह गौरव ने कहा कि वह समुदाय के मुद्दों को हल करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और पंजाब के साथ-साथ चण्डीगढ़ में रहने वाले अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। आयोजित सभा मसीही गीत भजन से शुरू की गई। पवित्र बाइबल के वचन की व्याख्या पास्टर तनुज मसीह ने की।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top