logo
Latest

कार्यकर्ताओं को आने वाले निगम चुनाव के लिए अभी से कमर कस लेनी चाहिए : जितेंद्र पाल मल्होत्रा


मनीमाजरा : मनीमाजरा में भाजपा मण्डल नंबर 5 की कार्यकारिणी की बैठक मंडल के अध्यक्ष खुशपाल केले की अध्यक्षता में हुई जिसमें चण्डीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा ने भी भाग लिया। प्रेस प्रभारी रामेश्वर गिरी ने बताया कि बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी और सभी बूथ अध्यक्ष और मण्डल नंबर 5 में रहने वाले सभी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी इस मीटिंग में शामिल हुए। इस मीटिंग में जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले निगम चुनाव के लिए अभी से कमर कस लेनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीड की हड्डी बताते हुए कहा कि यदि कार्यकर्ता मजबूत है तो पार्टी को मजबूती मिलती है।

भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सैनी ने बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं को बताया कि सभी बूथ अध्यक्षों को पार्टी ट्रेनिंग देगी कि पार्टी को अपने मंडल में मजबूत कैसे करना है। उन्होंने कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता के लक्ष्य पर काम करते हुए पार्टी को मंडल में मजबूत करना है जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने इस मौके पर पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर जगतार सिंह जग्गा, जिला महामंत्री राजेश सिंगला, जिला सचिव सुरेन्द्र, शक्ति श्रीवास्तव, रामेश्वर गिरी, अंतरजोत सिंह, सरबजीत सिंह जैलदार, तरसेम अत्रि, संदीप कौर, कमल शर्मा, विशाल सैनी, रमनदीप सैनी, सरिता, सुमित्रा और बबीता आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top