logo
Latest

ज्ञानम संस्कृति द्बारा सामूहिक रामायण पाठ पढ़ाने के शिविर का शुभारम्भ


चण्डीगढ़ : सप्त सिंधु डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टडी सर्कल, चण्डीगढ़ की प्रेरणा से श्री सनातन धर्म सभा, मालेरकोटला के संरक्षण में ज्ञानम संस्कृति, मालेरकोटला द्वारा आज सामूहिक बाल्मीकि रामायण पाठ पढ़ाने के नि: शुल्क शिविर का शुभ आरंभ किया गया। जहाँ सभा के कार्यकारी प्रधान कांति मित्तल और कर्म चंद गोयल के दिशा-निर्देशों पर उक्त संस्कारिक शिविर की पूजा सभा के उप प्रधान अरुण गुप्ता और पूर्व पार्षद जोड़ी मदन मदहोश (निदेशक, राष्ट्रीय युवा सहकारी समिति, चण्डीगढ़) व मालती सिंगला ने करवाई वहीं गुरु के रूप में सलोनी गोयल, तनु गर्ग और विशेषिका सिंगल द्वारा बाल कांड से रामायण पाठ शुरू किया गया। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान 27 जून तक चलने वाले इस शिविर के आज पहले दिन की शुरुआती क्लास में लगभग दो दर्जन बच्चों ने भाग लिया।


उक्त शिविर के लिए विशेष प्रयास करने वाली प्रिंसिपल सलोनी गोयल, जिन्होंने अपना सारा जीवन ही धर्म और समाज को समर्पित किया है, की सराहना करते हुए पूर्व पार्षद मदन मदहोश ने बताया कि उक्त शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को धर्म संस्कृति से जोड़ना और नैतिक मूल्यों का संचार करना है।
जहाँ उक्त शिविर को कामयाब करने में पंडित राज कुमार शर्मा, पंडित राधे श्याम, उमेश आनंद, सोनू मिर्चिया, उर्मिला गोयल का विशेष सहयोग रहा, वहीं सभा द्वारा बच्चों को प्रसाद भी बांटा गया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top