logo
Latest

यूआईसीईटी की नई चेयरपर्सन बनने पर प्रो. अनुपमा ठाकुर का हुआ अभिनंदन


चण्डीगढ़ : पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईसीईटी) की चेयरपर्सन नियुक्त किए जाने पर प्रोफेसर अनुपमा ठाकुर को संस्थान के शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रो. अनुपमा ठाकुर की नियुक्ति पर यूआईसीईटी के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर प्रयोगशाला एवं तकनीकी कर्मचारी संघ, चंडीगढ़ के पूर्व अध्यक्ष संजीव वर्मा, लक्ष्मण यादव, विजेंद्र सिंह, अनिल कुमार, कृष्ण सेठी तथा प्रदीप शुक्ला सहित अनेक कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

पंजाब विश्वविद्यालय की डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शंस प्रो. मीनाक्षी गोयल, प्रो. संचिता चौहान, प्रो. सीमा कपूर, प्रो. अमृतपाल टूर, प्रो. गौरव वर्मा, डॉ. सोनिया शर्मा तथा डॉ. गौरव रत्तन सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षकों एवं अधिकारियों ने भी प्रो. अनुपमा ठाकुर को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। बधाई संदेशों में सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रो. अनुपमा ठाकुर के नेतृत्व में यूआईसीईटी शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा संस्थान की प्रतिष्ठा को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रो. अनुपमा ठाकुर का शैक्षणिक अनुभव, प्रशासनिक क्षमता और शोध कार्यों में योगदान संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना की।
• Scanned by Gmail

TAGS: No tags found

Video Ad


Top