logo
Latest

यूथ वेलफेयर क्लब के रक्तदान शिविर में 92 यूनिट रक्त हुआ एकत्र


406 लोगों ने नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया।

चण्डीगढ़ : आज विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर यूथ वेलफेयर क्लब, गांव दरिया तथा वार्ड नंबर 9 के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से रक्तदान शिविर, निःशुल्क मेडिकल चेकअप एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में ग्रेशियन हॉस्पिटल, चंडीगढ़ के अनुभवी डॉक्टरों एवं मेडिकल टीम द्वारा लोगों के स्वास्थ्य एवं नेत्रों की जांच की गई। इस दौरान 92 यूनिट रक्तदान किया गया तथा 406 लोगों ने नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। अनेक लोगों ने विभिन्न प्रकार के मेडिकल टेस्ट भी करवाए।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, भाजपा प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, भाजपा प्रदेश सचिव शशि शंकर तिवारी,   भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष मनदीप सिंह, जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह सैनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभय कुमार झा, जिला महामंत्री राम शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, राम चौधरी, जिला सचिव गोपाल बेंजवाल, मंडल प्रधान वार्ड नंबर 9  सतीश शुक्ला, मनोज कुमार सोनकर, पार्षद नगर निगम, बलविंदर शर्मा, सरपंच खुड्डा लाहौरा, हरजीत सिंह   पार्षद, नगर निगम, चंडीगढ़,    अंतरजीत सिंह सैनी, नंद कुमार यादव, बलवंत सिंह, कुलदीप सिंह, बलजीत सिंह सैनी, अमित सिंह, सरदार जसबीर सिंह पंच सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


यूथ वेलफेयर क्लब गांव दरिया की ओर से इंद्रजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमनप्रीत सिंह, मुकेश, लकी, एडवोकेट दविंदर कुमार, करण यादव, छोटे लाल पासवान, दिनेश, हरीश, बलजीत सिंह सिद्धू तथा विशाल सिंह (विशु) सहित पूरी टीम ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
नगर निगम चंडीगढ़ के पार्षद सरदार धर्मेंद्र सिंह सैनी ने रक्तदाताओं, ग्रेशियन हॉस्पिटल की डॉक्टरों की टीम, यूथ वेलफेयर क्लब गांव दरिया की पूरी टीम तथा भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और ऐसे सामाजिक कार्य समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।
उन्होंने सभी सहयोगियों एवं रक्तदाताओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top