logo
Latest

चण्डीगढ़ में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए प्रशासक से सहयोग मांगा सहकार भारती के प्रतिनिधिमंडल ने


चण्डीगढ़ : सहकार भारती, चण्डीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत के नेतृत्व में संस्था का प्रतिनिधिमंडल पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मिला। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण रावत एवं महामंत्री नीरज मक्कड़ ने प्रशासक के साथ सहकारिता के विषय में गहन चर्चा की एवं चंडीगढ़ को लेकर सहकारिता में आ रही समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासक के ध्यान में लाया कि पिछले लगभग 20 सालों में चंडीगढ़ में सहकारिता पर कुछ ख़ास कार्य नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह “सहकारिता से समृद्धि“ के सपने को सच करने हेतु पूरे देश को सहकारिता आंदोलन से जोड़ने के भागीरथी प्रयास में लगे हुए है। रावत ने प्रशासक से आग्रह किया कि आपका सहकारिता में बहुत बड़ा अनुभव है और वह चाहते है कि उनके मार्गदर्शन में चंडीगढ़ में सहकारिता आंदोलन को मजबूत किया जाए। इस संदर्भ मे जुलाई माह में सेमिनार का आयोजन करने जा रहा है । प्रशासक ने कार्यक्रम में मार्गदर्शन देने हेतु अपनी सहमति प्रदान की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लछमन सिंह रावत एवं प्रदेश महामंत्री नीरज मक्कड़ के साथ अंकित जैन, राजीव कुमार गोयल, संजय कोचर, महिला प्रमुख रोजी तथा नीतू सचदेवा शामिल थीं।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top