logo
Latest

कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल


विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष अमित और विकास के साथ भी सैंकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय टंडन और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में एक और तो कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव रविंद्र सिंह त्यागी अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए वहीँ दूसरी और विभिन्न संस्थाओं ने आज भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन को अपना समर्थन प्रदान किया | कार्यक्रम का आयोजन पार्टी कार्यालय कमलम सेक्टर 33 में आयोजन किया गया |

उक्त जानकारी प्रदान करते हुए वरिष्ठ नेता रविंद्र पठानिया ने बताया कि रविंद्र सिंह त्यागी एक सक्रिय नेता हैं और उनके साथ आज बीजेपी में शामिल होने वालों में आत्मा यादव, पारस यादव, कुंदन सिंह, गायत्री देवी, चंदन समेत अन्य शामिल थे|

उधर भगवान परशुराम ब्राह्मण ट्रस्ट और युवा सनातन संगठन के सदस्य भी कमलम में अपने अध्यक्ष अमित शर्मा और विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए। अपने अध्यक्षों के साथ शामिल होने वालों में एल.डी. शर्मा, मुकेश शास्त्री, मीना चड्डा, सुशील जैन, राजिंदर शर्मा, राधे शर्मा, संजय शर्मा, सुमित शर्मा, अजय शर्मा, अजय पांडे, कपिल शर्मा और इन दोनों संगठनों के उनके कई अन्य साथी भी थे।

संजय टंडन ने इन सभी का खुले दिल से स्वागत किया और उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह पूरे शहर में घूम रहे हैं और ज्यादातर पैदल यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें लोगों से अधिक गहराई से जुड़ने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार का विस्तार हो रहा है और इससे ज्यादा खुशी की बात कोई और नहीं है।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top