logo
Latest

हरेला पर्व पर सरस्वती विद्या मंदिर, ढालवाला में प्रतिभाओं का सम्मान।


चित्रकला, निबंध एवं वृक्षारोपण प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया उत्साह।

उत्तराखण्ड लाइव |ऋषिकेश

पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ढालवाला  में उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर चित्रकला, निबंध लेखन एवं “एक पेड़ मां के नाम” विषय पर पौधरोपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चित्रकला प्रतियोगिता के बाल वर्ग में केशव भट्ट प्रथम, अंकुश रावत द्वितीय तथा यशांगद सेमवाल तृतीय रहे। किशोर वर्ग में प्रिंस कोयल, आदित्य नौटियाल और दीपेंद्र पटवाल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं तरुण वर्ग में स्वप्निल जोशी प्रथम, आदित्य पंवार द्वितीय तथा निखिल बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे।

निबंध प्रतियोगिता के बाल वर्ग में यशांगद सेमवाल प्रथम, अंकुश रावत द्वितीय और नीतीश तृतीय रहे। किशोर वर्ग में वंश कुकरेती प्रथम, विवेक द्वितीय तथा हर्षित नौटियाल तृतीय स्थान पर रहे। तरुण वर्ग में सचिन जोशी प्रथम एवं विपुल द्वितीय स्थान पर रहे।

“एक पेड़ मां के नाम” विषय पर आयोजित वृक्षारोपण प्रतियोगिता में बाल वर्ग में नीतीश कुलियाल, कृष्णा और मंगेश पांडे, किशोर वर्ग में हिमांशु रावत, आर्यन पाल और नितिन असवाल तथा तरुण वर्ग में आयुष नौटियाल, मयंक और आदित्य चौहान ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता और सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देती हैं। प्रतियोगिता प्रभारी नरेश पुंडीर ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति और विश्लेषणात्मक सोच को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायक के रूप में जयेंद्र प्रसाद चमोली, अनीता भट्ट, प्रभाकर भट्ट, आशीष चौहान एवं विवेक डोभाल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top