Latest
सेवा भारती डेराबस्सी ने मासिक राशन वितरित किया
Uttarakhand Live
September 8, 2024
डेराबस्सी (दयानंद /शिवम) सेवा भारती डेराबस्सी द्वारा मासिक राशन वितरित किया गया जिसमें साठ जरूरतमंद महिलाओं ने लाभ उठाया यह कार्यक्रम सेवा भारती के प्रधान डॉक्टर राजीव गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में देव राना मंडल प्रधान बीजेपी मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे और उन्होंने राशन वितरण प्रोग्राम शुरू किया और सेवा भारती के इस कार्य की सराहना की और अपना योगदान दिया संस्था के प्रधान ने सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जिसमें उन्होंने महिलाओं को आर्थिक मदद देने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर अश्विनी जैन, बलदेव राज गुप्ता, दिनेश शर्मा, हरजीत सिंह, जगदीश मग्गू और अन्य सदस्य मौजूद थे।

Top