Latest
सुरेन्द्र सिंह पटवाल बने बंगारस्यूँ विकास समिति के प्रधान
Uttarakhand Live
January 30, 2025
चण्डीगढ़ : बंगारस्यूँ विकास समिति, चण्डीगढ़ के आगामी दो वर्ष के कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से गढ़वाल भवन, सैक्टर 29 में पीठासीन अधिकारी अनूप सिंह रावत की अध्यक्षता में पदाधिकारियों के चुनाव सम्पन्न हुए, जिसमें सर्वसम्मति से नरेन्द्र सिंह रावत को पैट्रन-इन-चीफ, सुरेन्द्र सिंह पटवाल को प्रधान व दर्शन सिंह नेगी को महासचिव चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में भूपाल सिंह रावत को सचिव, सतेंद्र सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष व वीरेन्द्र सिंह रावत को कोष निरीक्षक नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर प्रधान सुरेंद्र सिंह पटवाल ने कहा कि वह सभा की बेहतरी के लिए कार्यरत रहेंगे व वर्ष 2025 से 2027 के दौरान कई सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाएंगे।
Video Ad
Top