logo
Latest

रविंद्र तलवाड़ सर्वसम्मति से आर्य समाज सेक्टर 7 के प्रधान चुने गए


चण्डीगढ़ : आर्य समाज सैक्टर 7बी चण्डीगढ़ के त्रिवार्षिक चुनाव 2025- 2028 संपन्न हुए। गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ ही प्रकाशचंद्र शर्मा ने विगत कार्यावधि में किए गए कार्यों का विवरण एवं पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई जिसका उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदन किया। चुनाव अधिकारी के रूप में मन्त्री योगराज चौधरी ने उपस्थिति दर्ज की। रविंद्र तलवाड़ को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया और उन्हें नई कार्यकारिणी के गठन करने का अधिकार दिया गया। विचार विमर्श करने के पश्चात रविंद्र तलवाड़ ने प्रकाशचंद्र शर्मा को मंत्री, शैलेन्द्र वर्मा, डॉ अनिल पाठक, विक्रम डोगरा, विमल खोसला और उमेश त्रेहन को उप प्रधान, डॉ.विनोद कुमार शर्मा को प्रचार मंत्री, पवन पॉल को कोषाध्यक्ष और डॉ. वीबीटी मलिक को उप मंत्री नियुक्त किया।

नव निर्वाचित प्रधान रविंद्र तलवाड़ ने कहा कि आर्य समाज सेक्टर 7 बी के उत्थान और विकास के लिए पहले की भांति तत्पर रहेंगे। तलवाड़ ने बताया कि डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8 के बॉटनी विभाग के प्रवक्ता दविंदर गुप्ता ने आर्य समाज -7 बी की बागवानी के सौंदर्यकरण में अपनी भूमिका निभाने के लिए कहा है। इसकी सभी ने भूरी- भूरी प्रशंसा की। प्रचार मंत्री डॉ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि महर्षि दयानंद की शिक्षाओं, आर्य समाज के कार्यों और वेदों के ज्ञान को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। न्यायमूर्ति प्रीतम पाल आर्य समाज 7 बी, चंडीगढ़ के पैटर्न हैं।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top