logo
Latest

श्री बद्रीश रामलीला कला निकेतन द्वारा 67 वीं रामलीला का मंचन 22 सितम्बर से


चंडीगढ़ : श्री बद्रीश रामलीला कला निकेतन सैक्टर 30, चंडीगढ़ ने आज वर्ष 2025-2027 की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक रघुबीर सिंह खरोला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें वर्ष 2025 रामलीला आयोजन, रामलीला के तृतीय दशहरा आयोजन हेतु विचार विमर्श किया गया एवं नई कमेटियों का गठन किया गया। सभी सदस्यों को आगामी प्रक्रिया एवं जिम्मेवारियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

निर्देशक राजकुमार एवं सह निर्देशक संदीप गुसाईं ने बताया की रामलीला की रिहर्सल 5 अगस्त से रोज़ शाम 7 बजे से 9 बजे तक गढ़वाल भवन सैक्टर 29 में की जाएगी । रामलीला के प्रधान मोहिन्दर सिंह रावत ने बताया की बद्रीश इस बार 67वीं रामलीला का मंचन 22 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक सेक्टर 30 मे करेगा और तृतीय दशहरा सब्जी मंडी ग्राउंड सेक्टर 29 सी मे बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा । महासचिव दिनेश नेगी ने बताया की मंगलवार 2 सितंबर को रामलीला के स्टेज पर बजरंगबली जी का ध्वजारोहण पूजन किया जाएगा।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top