logo
Latest

श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन


 टिहरी गढ़वाल विकास परिषद द्वारा आयोजित खूनदान शिविर में 150 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

भारत भूषण जुयाल और हरीश चंद्र बड़थ्वाल ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह।

परिषद पिछले 25 वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है।

चण्डीगढ़ : टिहरी गढ़वाल विकास परिषद, चंडीगढ़ द्वारा अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी की 82वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 25वें रक्तदान शिविर का आयोजन आज जीएमसीएच-32 के ब्लड बैंक के सहयोग से गढ़वाल भवन, सेक्टर-29 में किया गया। इस शिविर में 150 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक के चेयरमैन भारत भूषण जुयाल तथा गढ़वाल सभा, पंचकूला के प्रधान एवं भाजपा, चंडीगढ़ के कार्यकारिणी सदस्य हरीश चंद्र बड़थ्वाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों मुख्य अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया, उनका हालचाल जाना तथा रक्तदान के इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया।

परिषद के प्रधान रघुवीर सिंह पंवार ने बताया कि टिहरी गढ़वाल विकास परिषद पिछले 25 वर्षों से निरंतर रक्तदान शिविर आयोजित कर समाजसेवा की परंपरा का निर्वहन कर रही है। परिषद का उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग देना है। परिषद के महासचिव इन्दुभूषण गोदियाल ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन में जीएमसीएच-32 ब्लड बैंक की टीम, परिषद के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं सभी रक्तदाताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा और कहा कि परिषद भविष्य में भी इसी प्रकार की समाजसेवा के करता रहेगा l

TAGS: No tags found

Video Ad


Top