logo
Latest

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आरडब्ल्यूएस, सेक्टर 41-ए में नन्हे-मुन्नों ने किया पौधारोपण


चण्डीगढ़ : रेज़िडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी (आरडब्ल्यूएस), सेक्टर 41-ए द्वारा आज एक भव्य पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से नन्हे बच्चों के हाथों विभिन्न प्रकार के पौधे लगवाए गए। बच्चों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ पौधारोपण कर सभी को प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का एहसास कराया।
कार्यक्रम में समाजसेवी, हिमाचल महासभा के अध्यक्ष एवं आरडब्ल्यूएस सेक्टर-41ए के अध्यक्ष पृथी सिंह, उपाध्यक्ष अमन कुमार, महासचिव ओम प्रकाश भगत, कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता तथा प्रेस सचिव विशाल गर्ग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सेक्टर-40बी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष तरसेम शर्मा, सेक्टर-41डी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष धर्मपाल तथा आरडब्ल्यूएस सेक्टर-41ए के सदस्य अनिल ठाकुर ने भी पौधारोपण अभियान में भाग लिया। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस पौधारोपण अभियान के दौरान नन्हे बच्चों के हाथों सुगंधित एवं सजावटी पौधे लगाए गए। इनमें रात की रानी, चांदनी सहित विभिन्न फूलों के पौधे शामिल थे। इन पौधों का उद्देश्य सेक्टर को हरा-भरा एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ वहां से आने-जाने वाले लोगों को फूलों की भीनी-भीनी सुगंध का आनंद प्रदान करना है। पौधारोपण के पश्चात सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप जूस, चॉकलेट  भेंट किए गए। बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी और उन्होंने पौधों की देखभाल करने का भी संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सोनू वर्मा, पी. पी. बलोड़ी, वरिंदर कुमार, सीए विशाल कुमार, रजत शर्मा, जगमाल सैनी, अमित पांडेय, नीतू गुप्ता तथा मोनिका भट्ट सहित बड़ी संख्या में सेक्टरवासियों ने भाग लेकर पौधारोपण किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करेंगे तथा भविष्य में भी अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। आरडब्ल्यूएस सेक्टर-41ए ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल कर स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में अपना योगदान दें।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top