logo
Latest

कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत भाजपा में शामिल


गठबंधन की कॉरपोरेशन ने शहर का बेड़ा गर्क कर दिया : गुरबख्श रावत

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के वार्ड नंबर 27 से कांग्रेस की पार्षद तथा ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी सदस्य गुरबख्श रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली तथा भाजपा की नीतियों से प्रभावित प्रदेश कार्यालय कमलम में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं तथा सभी पार्षदों की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।


इस अवसर पर गुरबख्श रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों तथा भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का मन पहले ही बना लिया था ,इसके अलावा पिछले एक वर्ष में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के मेयर कार्यकाल के दौरान शहर का विकास रुक गया था तथा केवल झूठे वादों के अलावा कुछ नहीं था इन्होंने शहर का बेड़ा गर्क करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है जिससे शहर को भारी नुकसान हो रहा है। शहर वासी इनकी गलत नीतियों , झूठ खोखले वायदों का खामियाजा भुगत रहे है। इन सब के चलते यह साफ हो गया है कि व शहर का विकास केवल भाजपा के द्वारा ही संभव है, इसलिए शहर की भलाई तथा भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर वे भाजपा में शामिल हो रही है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने गुरबख्श रावत का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार की तरह है यहां कार्य करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को मान सम्मान दिया जाता है उन्हें भी पूरा मान सम्मान मिलेगा।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की बदौलत ही आज भारत की दुनिया में एक अलग पहचान बनी है पूरे देश की आस केवल नरेंद्र मोदी तथा भाजपा से ही है,राष्ट्र निर्माण की चिंता करने वाले लोग भाजपा में शामिल हो रहे है, गुरबख्श रावत भी आज भाजपा में शामिल हुई है उनका पार्टी में स्वागत है।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top