logo
Latest

12 मई को होगा गढ़वाल सभा (रजि.) चण्डीगढ़ का जनरल हाउस


चण्डीगढ़ : दिनांक 10 मार्च 2024 को  गढ़वाल सभा (रजि.) चण्डीगढ़ की कार्यकारिणी की मीटिंग प्रधान बिक्रम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में गढ़वाल भवन में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि गढ़वाल सभा (रजि.) चण्डीगढ़ का जनरल हाउस (आम बैठक) आगामी 12 मई 2024 को गढ़वाल भवन सेक्टर 29 में दोपहर 3 बजे होगा। इस अवसर पर प्रेस सचिव धन सिंह असवाल ने कहा कि सभा के सदस्यों के सम्मुख आय-व्यय का ब्यौरा सभा के वित्त सचिव बीरेन्द्र सिंह कण्डारी द्वारा रखा जाएगा। अब तक भवन में जो भी उपलब्धियां हुई हैं। वह सदस्यों के सम्मुख रखा जाएगा। सभा के सदस्य ही इस जनरल हाउस में भाग ले सकते हैं साथ ही संविधान के तहत जनरल हाउस की प्रक्रिया जारी की जाएगी। अध्यक्ष महोदय की अनुमति से सभा से संबंधित उपयुक्त अन्य विषय एवं प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया जाएगा।

TAGS: No tags found

Video Ad



Top