logo
Latest

खुशखबरी : चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए बस आज से शुरू, हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना


चंडीगढ़ : अयोध्‍या धाम जाने के लिए आज से बस चंडीगढ़ से शुरू हो गई है। चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया है।  साथ ही राजीव वर्मा, प्रशासक के सलाहकार नितिन कुमार यादव, सचिव परिवहन, प्रवीर रंजन, डीजीपी, विजय नामदेवराव जादे, वित्त सचिव की उपस्थिति में यू.टी. सचिवालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सीटीयू अधिकारी ने बताया कि यह बस सेवा रोजाना दोपहर 1.30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 8.30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इसी तरह शाम 4.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.05 बजे अयोध्या पहुंचेगी। बताया जा रहा कि ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) बस 19 घंटे में 947 किमी की दूरी तय करेगी। दिल्ली के रास्ते अयोध्या धाम के लिए जाने वाली इस बस में यात्रियों के लिए काफी सुविधा है। इस बस सेवा का किराया भी बेहद किफायती रखा गया है। जिससे यहां के भक्त सीधे अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों की धार्मक आस्था को देखते हुए ये बस सेवा अयोध्या के लिए भी शुरू करने का फैसला किया है। आम जनता की सुविधा के लिए उक्त बस सेवा के लिए ऑनलाइन आरक्षण https://ctuonline.chd.gov.in और CTU मुसाफिर मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है।

 

 

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top