Latest
पंजाब के राज्यपाल द्वारा भारत के राष्ट्रपति से मुलाकात
Uttarakhand Live
June 13, 2024
चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाक़ात की। इस दौरान पुरोहित ने राष्ट्रपति को पंजाब राज्य में हाल ही में हुए विभिन्न घटनाक्रमों और हो रही पहलकदमियों से अवगत कराया।
बनवारी लाल पुरोहित ने विस्तृत जानकारी देने के अलावा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को पंजाब पधारकर राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि से रू-ब-रू होने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने पंजाब के लोगों के शानदार आतिथ्य के बारे में भी बात की जो पूरे विश्व में अपने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए जाने जाते हैं।
Video Ad
Ads
Top