logo
Latest

राम भक्तों का जत्था अयोध्या की यात्रा के लिए रवाना


चंडीगढ़ : हिमाचल महासभा पंजीकृत चंडीगढ़ द्वारा राम भक्तों का जत्था दो बसों द्वारा अयोध्या की यात्रा में रवाना हुआ। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष एवम पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट चण्डीगढ़ के अधिवक्ता अरविंद मौदगिल जी तथा विश्व हिंदू परिषद चण्डीगढ़ विभाग मंत्री प्रदीप शर्मा जी ने हरी झंडी दिखाकर सभी भक्तों को सेक्टर 41 ए चंडीगढ़ से शाम 6.00 बजे रवाना किया।

हिमाचल महासभा चण्डीगढ़ के कार्यकरिणी सदस्य हर वर्ष अपने सदस्यों को धार्मिक यात्रा करवाते रहते हैं अभी नवंबर माह में सालासर खाटू श्याम इत्यादि की यात्रा में गए थे इससे पहले श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ तथा वृंदावन की यात्रा में में भी गए थे। अयोध्या की यात्रा के लिए हिमाचल महासभा पंजीकृत चंडीगढ़ के प्रधान पृथ्वी सिंह प्रजापति जी के साथ सचिव भागीरथ शर्मा जी, वित्तीय सचिव देशराज चौधरी जी, उप प्रधान जीवन कुमार जी आईटी सचिव संजीव शर्मा जी, विनोद कौंडल तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्य एवम महिलाओं सहित 75 सदस्य इस की अयोध्या धार्मिक यात्रा में सम्मिलित हुए हैं।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top