logo
Latest

हनुमान जी के अभिषेक, श्री राम कथा और सुंदरकांड पाठ से मना जन्मोत्सव


माता मनसा देवी संस्कृत गुरुकुल में आयोजित भव्य हनुमज्जन्मोत्सव में रामायणी जी और उनकी टीम ने राम कथा और सुंदरकांड पाठ से किया संकीर्तन

पंचकूला : माता मनसा देवी परिसर स्थित श्री मुक्तिनाथ वेद विद्याश्रम संस्कृत गुरुकुल में हनुमज्जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया। इस जन्मोत्सव की शुरुआत सुबह हनुमान जी के अभिषेक से हुई। उसके बाद सुबह से शाम तक विद्यार्थियों ने राम नाम के जाप से संकीर्तन किया गया। हनुमान जन्मोत्सव के तहत गुरुकुल में चित्रकूट माहात्म्य की नवदिवसीय कथा भी नित्य चल रही है। शाम ने खास श्री राम कथा का पाठ और सुंदरकांड का पाठ किया।

 

इसमें रामायणी जी (सुरेंद्र पाल जी) ने अपने मुखारविंद से संकीर्तन मंडली के साथ भजन गीतों से समां बांधा। कथा से बाद आरती कर लड्डू का प्रसाद बांटा गया। इस उत्सव सैंकड़ों लोग हिस्सा बने। सभी ने कथा के दौरान एकजुट होकर पाठ किया। कार्यक्रम में गुरुकुल के गुरुकुल अध्यक्ष मुकुल बंसल, उपाध्यक्ष राकेश बंसल एवं सचिव जयकिशन सिंगल, अखिलेश्वर सिंह, दौलतराम अग्रवाल, जनकराज गुप्ता, ओ पी गोयल, आर्यन शर्मा सहित अनेक महानुभाव तथा गुरुकुल के आचार्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad



Top