logo
Latest

अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की उपलब्धियों के बारे में छात्रों को दी गई जानकारी


एसडी कॉलेज में आयोजित हुआ व्याख्यान और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज के साइंस क्लब की ओर से एनएसएस यूनिट, बोसोन्स और रेजोनेंस क्लब के सहयोग से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया जिसे चंडीगढ़ प्रशासन के साइंस एंड टेक्नोलॉजी एवं रिन्यूएबल एनर्जी विभाग की ओर से प्रायोजित किया गया था। इस दौरान “भारतीय अंतरिक्ष खोज: चंद्रमा, अंतरग्रहीय मिशन और ब्रह्मांड” विषय पर व्याख्यान और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी (पीआरएल), अहमदाबाद के प्लेनेटरी रिमोट सेंसिंग सेक्शन के प्रमुख प्रोफेसर नीरज श्रीवास्तव सत्र के मुख्य वक्ता थे। इस व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान करना और इस दिशा में छात्रों को प्रेरित करना था।


उन्होंने चंद्रयान मिशन और चंद्रयान-3 से प्रारंभिक चंद्रमा के रहस्यों को उजागर करने के विचारों पर चर्चा की। व्याख्यान के बाद वक्ता और छात्रों के बीच एक सक्रिय इंटरैक्टिव सत्र हुआ, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भारत के अंतरिक्ष मिशन के संबंध में कई प्रश्न पूछे। इस अवसर पर छात्रों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। छात्रों ने अंतरिक्ष विज्ञान की अपनी समझ को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक ज्ञान को व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत के गौरव को सेलिब्रेट करना था, बल्कि वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और अंतरिक्ष उत्साही लोगों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करना भी था। इस कार्यक्रम में लगभग 150 छात्रों और शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का समापन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा के औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को भारत के अद्भुत अंतरिक्ष मिशन का भावी पथप्रदर्शक बनने के लिए प्रेरित किया।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top