logo
Latest

नारायण सेवा संस्थान का चंडीगढ़ में फ्री नारायण लिम्ब मेजरमेंट केम्प दो मार्च को


चंडीगढ़ ( कुलदीप धस्माना) :  राजस्थान का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त एनजीओ नारायण सेवा संस्थान द्वारा चंडीगढ़ में दिव्यांगों के कल्याणार्थ विशाल निःशुल्क शिविर का आयोजन रविवार दो मार्च को चंडीगढ़ के कम्युनिटी सेन्टर, सेक्टर- 49 सी में आयोजित होगा।

संस्थान के मीडिया एवं जनसंपर्क निदेशक भगवान प्रसाद गौड़ ने बताया कि ऐसे लोग जिन्होंने किसी हादसे में या अन्य बीमारी के चलते अपना हाथ-पैर गंवा देने से अंगविहिन हुए है, उन्हें दिव्यांगता की जिन्दगी से उबारने के लिए संस्थान प्रतिबद्ध है। पदमश्री अलंकृत संस्थापक कैलाश मानव की प्रेरणा से संस्थान विगत 40 वर्षों से मानवता और दिव्यांगता के क्षेत्र में सेवारत है। चंडीगढ़,हरियाणा और पंजाब के दिव्यांगजनों को मदद पहुंचाने के संकल्प से निःशुल्क दिव्यांगता निवारण ऑपरेशन चयन एवं नारायण लिम्ब व केलिपर्स मैजरमेंट शिविर चंडीगढ़ में रविवार 2 मार्च को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक चलेगा। यह केम्प “कुआँ प्यासे के पास” योजना के तहत आयोजित है।इसमें 400 से अधिक दिव्यांगों का प्री रजिस्ट्रेशन हो चुका है। कांफ्रेंस में निदेशक गौड़ ने बताया कि इस शिविर में दिव्यांग बन्धुओं को संस्थान के अनुभवी एवं विशेषज्ञ ओर्थोटिस्ट एवं प्रॉस्थेटिक डॉक्टर्स टीम द्वारा जांच की जायेगी। इसके बाद टीम द्वारा उच्च गुणवत्तायुक्त और वजन में हल्के व टिकाऊ नारायण लिम्ब के लिए व्यवस्थित कास्टिंग कर लिम्ब का मेजरमेंट लिया जायेगा। साथ ही सर्जन द्वारा दिव्यांगताग्रस्त दिव्यांगों का सर्जरी के लिए चयन किया जायेगा। जिन्हें उदयपुर स्थित संस्थान में रेफर कर निशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा। इस दौरान इन जरूरतमंद जनों को मोबाइल, कंप्यूटर और सिलाई जैसे वोकेशनल प्रशिक्षण देकर आत्म निर्भर भी बनाया जाता है।
शिविर प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि इस केम्प के चयनित दिव्यांगों को लगभग दो माह बाद इनके मेजरमेन्ट के अनुसार मॉड्यूलर कृत्रिम अंग और केलिपर्स वितरण शिविर आयोजित कर निःशुल्क फिटमेंट किया जायेगा। शिविर में आने वाले रोगीयों और उनके परिजनों के लिए निःशुल्क भोजन, चाय अल्पाहार की व्यवस्था की गई है।
चंडीगढ़ आश्रम प्रभारी जितेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि इस शिविर के लिए स्थानीय दानियों सहित चंडीगढ़ के सम्मानित व्यक्तियों और मंत्रियों को आमन्त्रित किया है। शिविर संबंधी अधिक जानकारी के लिए संस्थान हेल्पलाइन नम्बर 70235-09999 पर संपर्क करें।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top