logo
Latest

पं. ईश्वर चंद्र शास्त्री ने सरल एवं मधुर वाणी में श्री सुंदरकांड जी का पाठ किया


अक्षय तृतिया पर श्री ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान परशुराम भवन के द्वार पर परशुराम जी की मूर्ति की विधिवत स्थापना की जायेगी

चण्डीगढ़ : भगवान परशुराम जन्म महोत्सव आयोजन के अंतर्गत श्री ब्राह्मण सभा, चण्डीगढ़ द्वारा श्री सुंदरकांड जी का पाठ किया गया। पंडित श्री ईश्वर चंद्र शास्त्री जी ने भजन-कीर्तन सहित बहुत ही सरल एवं मधुर वाणी में श्री सुंदरकांड जी का पाठ किया। भजन कीर्तन के साथ श्रद्धालु भक्तों ने झूमते नाचते हुए कथा का आनंद उठाया। श्री ब्राह्मण सभा, चण्डीगढ़ के प्रधान यशपाल तिवारी ने बताया कि पावन पर्व अक्षय तृतिया एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव को महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा।

इस उपलक्ष्य में सुबह देव पूजन के उपरांत भवन के मुख्य द्वार पर भगवान परशुराम जी की सुंदर आकर्षक मूर्ति की विधिवत स्थापना की जायेगी। इस अवसर पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा कही जा रही श्री राम कथा का भी समापन होगा। तत्पश्चात श्री ब्राह्मण सभा की आम सभा का भी आयोजन किया जायेगा। अंत में भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी।

TAGS: No tags found

Video Ad



Top