logo
Latest

आत्मनिर्भर महिलाओं का हुआ सम्मान।


गंगा स्वयं सेवी चैरिटेबल ट्रस्ट का वार्षिक समारोह

ऋषिकेश, उत्तराखण्ड लाइव: देव भूमी मां गंगा स्वयं सेवी चैरिटेबल ट्रस्ट का वार्षिक समारोह कार्यक्रम धूम—धाम से मनाया गया। इस दौरान उत्तराखण्डी विभिन्न स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं और समा​ज हित के कार्यरत लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रही।

ढालवाला स्थित होटल चंद्रा पैलेस में देवभूमि मां गंगा स्वयं सेवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से वार्षिक समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ ट्रस्ट की अध्यक्षा रीना उनियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम में विभिन्न उत्तराखण्डी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा अपने स्वदेशी खाद्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान स्वयं सहायता समूह देव भूमि मां का स्वाद, देव भूमि पहाड़ी व्यंजन, देवी भूमि सरगम, नैना देवी समूह, वरदान, माता रानी, एकता समूह से जुड़ी महिलाओं और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत मेहताब खान, सुमित,रोहित, अर्चना धीमान, शंकर सागर व कृष्णा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आशा राम व्यास, अमिता उनियाल, ज्योति उनियाल, बबीता सकलानी,योगेश उनियाल, संगीता उनियाल, मधु रतूड़ी, रश्मि अमोली, ममता नेगी,सन्तोष व्यास, धनी राम बिंजोला,योगेश राणा,रमा बल्लभ भट्ट, नीलम बिजलवान,बीना जोशी,शैला खंण्डूरी,आर के पोखरियाल व सुनील थपलियाल उपस्थित रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad



Top